वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :छाता शुगर मिल के भविष्य पर उठे सवाल
छाता, मथुरा। छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग के बीच गन्ने की खेती को लेकर किसानों की रुचि पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा है कि करीब दो साल पहले गन्ने का बीज उपलब्ध कराया गया था, लेकिन किसी किसान ने उसे नहीं लिया और न ही गन्ने की बुवाई की।
मांग की जा रही है कि सरकार किसानों को बीज, दवाइयां और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित करे। वहीं, स्थानीय युवाओं का कहना है कि धान और गेहूं की फसल कम समय में तैयार होकर भुगतान दे देती है, जबकि गन्ने में पूरे साल मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में छाता शुगर मिल को चलाने से पहले किसानों की वास्तविक राय और गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है।
Hodal, Palwal | Aug 25, 2026