50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर BJP पदाधिकारी समेत 10 पर FIR
.
#वाराणसी के मोहनसराय क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में भाजपा काशी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता प्रमिला मिश्रा का आरोप है कि उनकी जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने की साजिश रची गई।
दर्ज मुकदमे में सुरेश सिंह के अलावा नितेश राय, विशाल मिश्रा, रवि उपाध्याय, करुणापति उपाध्याय, अजय कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन कार्यालय के लिपिक सत्यांश सिंह सहित अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2026