जिले में सरकारी राशन को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 6 लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले 6,556 परिवार सरकारी राशन का लाभ लेते पाए गए हैं।
विभाग के मुताबिक, इन परिवारों ने 2015 से NFSA और PMGKAY के तहत खाद्यान्न लिया। अब जिला आपूर्ति विभाग ने वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
राशन कार्डधारियों को 15 दिनों के भीतर राशि जमा करने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर FIR और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वसूली बाजार दर से होगी और 12% सालाना ब्याज भी लगाया जा सकता है।
#jharkhand #farziwada #rashan