
20 ग्राम चिट्टे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, परमार कॉलोनी में STF कुल्लू की कार्रवाई
मंडी। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF कुल्लू की टीम ने मंडी शहर की परमार कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 22 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर ASI भानु प्रताप के नेतृत्व में STF कुल्लू की टीम ने परमार कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर कमरे में रह रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सपना (26 वर्ष) पत्नी प्रवीण कुमार तथा प्रवीण कुमार (33 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव त्रांबी, डाकघर खलानू, तहसील कोटली, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच पुलिस थाना सदर मंडी द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई को STF कुल्लू की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें ASI भानु प्रताप, आरक्षी शाहीद अली, आरक्षी मोमिन खान और महिला आरक्षी शिवानी शामिल रहीं। नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही STF और जिला पुलिस की संयुक्त मुहिम से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
यूनिक टुडे न्यूज़
#Mandi #STFKullu #ChittaSeized #DrugFreeHimachal #HimachalPolice #CrimeNews #MandiNews #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #मंडी #चिट्टा_बरामद #नशा_तस्करी #पुलिस_कार्रवाई #UTHimachal #netchat #️⃣