देश की सरहद पर 18 साल तक अपनी जांबाजी दिखाने के बाद, बहराइच के एक वीर बेटे ने अब यूपी पुलिस में अपनी सेवा देने की तैयारी कर ली है!
पयागपुर क्षेत्र के सोहरियावां निवासी पूर्व सेना कमांडो सर्वेश कुमार शुक्ला की, जिन्होंने यूपी सब-इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सर्वेश शुक्ला ने पूर्व सैनिक श्रेणी में पूरे उत्तर प्रदेश में 10वीं रैंक और सामान्य श्रेणी में 1611वीं रैंक हासिल कर पूरे बहराइच जिले का नाम रोशन किया है।
18 साल तक सेना के कड़े और अनुशासित माहौल में देश की रक्षा करने के बाद, सर्वेश ने अब पुलिस विभाग में 'दरोगा' बनकर जनता की सेवा का संकल्प लिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इस जांबाज फौजी और भावी सब-इंस्पेक्टर को हमारी पूरी टीम की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं!"