समाजसेवी नाथूराम चौहान को 26 दिनों के बाद सिविल अस्पताल पांवटा से मिली छुट्टी, जाते वक्त प्रेस को जारी बयान में क्या कहा
=======
पांवटा साहिब : इस मौके पर नाथूराम चौहान ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि बीएमओ, एसएमओ और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर नवीन पूरा मेडिकल स्टाफ,ओटी स्टाफ सभी नर्स,सफाई कर्मियों,सुरक्षा कर्मियों सहित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद व्यक्त किया।
नाथूराम चौहान ने विदा होते समय पूरे अस्पताल स्टाफ को पुष्प सहित मिठाई के डब्बे देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
और कुछ लोगों ने मजाक मजाक में यह भी कहा कि सर हर 15 से 20 दिन बाद हॉस्पिटल का चक्कर लगा लिया करें जिससे हमारी समस्याएं आसान होती है और उनका समाधान भी त्वरित हो जाता है विदा होते हुए नाथूराम जाने कहा कि मुझे लगता है मैं अपने परिवार को छोड़कर अपने परिवार से मिलने जा रहा हूं एक तरफ दुख है तो दूसरी तरफ खुशी भी है
Ronhat, Sirmaur | Oct 22, 2026