औरंगाबाद: लगातार बारिश और जलजमाव को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने बुधवार को गोह एवं रफीगंज प्रखंड के विभिन्न प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घेजना, बरपा और मिश्र बिगहा समेत कई क्षेत्रों में सड़कों, पुल-पुलिया, जलनिकासी और फसल क्षति का जायजा लिया।
घेजना में जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मति और जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तकनीकी अध्ययन व कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। प्रभावित फसलों का सर्वे कराने को भी कहा गया।
रफीगंज के बरपा गांव में मंदार नदी के जलस्तर से हुए कटाव को देखते हुए सैंड बैग से तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, मिश्र बिगहा में पुल का करीब 40 मीटर संपर्क पथ लंबित मिलने पर उसे जल्द पूरा कराने को कहा गया।
डीएम ने अधिकारियों को वर्षा एवं जलजमाव से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति और प्रभावित क्षेत्रों में राहत व आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#AurangabadNews #Goh #Rafiganj #DMAbhilashaSharma #BiharNews #Waterlogging #RoadRepair #DistrictAdministration #BreakingNews #SityogNews
Bihar, India | Sep 10, 2026