
*यूनियन बैंक रामेश्वर पुरी शाखा में UPS जलने से सेवाएं ठप, ग्राहक परेशान*
*जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश, 23 जून 2026*
गांधीनगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा बस्ती-2, रामेश्वर पुरी में आज दोपहर 12:00 बजे से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बैंक का UPS जल जाने के कारण पूरे बैंक परिसर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।
*शाम 5:00 बजे तक भी बैंक की विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई, जिससे पूरे दिन कामकाज ठप रहा।* दूर-दराज से आए ग्राहकों को लेन-देन, पासबुक एंट्री, नकद निकासी व अन्य जरूरी कार्यों के लिए हुए निराश कई ग्राहक बिना काम कराए ही वापस लौटने को मजबूर हुए।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत व्यवस्था फेल होने के बाद बैंक के पास कोई वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। आपात स्थिति में ग्राहकों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताते हुए कर्मचारियों ने सलाह दी कि यदि बहुत जरूरी हो तो विकास भवन स्थित यूनियन बैंक की दूसरी शाखा में जाकर लेन-देन किया जा सकता है।
*सवाल उठ रहे हैं कि* जब बैंक जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थान में लाखों-करोड़ों का लेन-देन होता है, तो वहां विद्युत व्यवस्था का पुख्ता बैकअप क्यों नहीं है? यदि एक व्यवस्था गड़बड़ हो जाए तो वैकल्पिक व्यवस्था से तुरंत सेवाएं बहाल की जानी चाहिए ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो। वही बैंक कर्मचारी भी बिजली न होने के चलते भीषण गर्मी में पसीने बहाते रहे
आज की इस घटना से ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बैंक प्रबंधन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'*
Basti, Basti | Jun 23, 2026