Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

उपायुक्त से हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जल स्रोतों,नदी-नाला जल मार्गों,जलाशय एवं तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर संरक्षित करने का आग्रह: मनोज गुप्ता उच्चतम न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश एवं हाल ही में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में हजारीबाग उपायुक्त महोदय के जन शिकायत कोषांग में आवेदन देकर सामाजिक कार्यकर्ता मैंगो मैन मनोज गुप्ता ने हजारीबाग के नगर निगम अंतर्गत सभी जल स्रोतों को अतिक्रमण नियुक्त करने का आग्रह किया है। हजारीबाग शहर के नजदीक छड़वा डैम का 1954 में पेयजल आपूर्ति के लिए 378 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया गया था, तब शहर की आबादी लगभग 30 हजार थी,अब 3 लाख है,जलापूर्ति नहीं हो पा रहा है, इस डैम के बड़े भूभाग पर भूमाफियाओं द्वारा फर्जी कागजात बनाकर कब्जा कर बेचा जा रहा है, तत्काल इस डैम की मापी करवा कर कब्जा मुक्त एवं गहरीकरण करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में शहर वासियों को पानी के लिए तरसना ना पड़े। हजारीबाग शहर में बहने वाले नाला जो रोमी-पेलावल से होते हुए शिवपुरी से रामनगर-कुम्हारटोली होते हुए खिरगांव श्मशान के पास नदी में मिलती है,इसका भी पूर्ण रूप से अतिक्रमण हो गया है,50 फीट का नाला 10 फीट में सीमेंट गया है, बरसात के दिनों में सैकड़ो घरों में इसका गंदा पानी घरों में घुस जाता है,जीवन नर्क बन जाता है,इस नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए हमने झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका भी दायर किया था जिसका नंबर 6711/2009 है,उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुआ, इस नाले का अतिक्रमण मुक्त कर गहरीकरण एवं गार्डवाल बनाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में शहर साफ सुथरा रह सके। गोंदा डैम जो सालगांव में अवस्थित है जिससे निकलने वाला पानी नदी का रूप धारण कर कस्तूरीखाप होते हुए कदमा से विष्णुपुरी-कुम्हारटोली होते हुए खिरगांव श्मशान नाले में मिलता है,इस नदी का भी पूर्ण रूप से कब्जा हो गया है,मेरे आवेदन पर माफी होने के बाद कई अतिक्रमणकारी चिन्हित किए गए हैं पर कार्रवाई कुछ नहीं हुआ, इस नदी को भी अतिक्रमण मुक्त कराकर जल मार्ग सुचारु बनाया जाए। हजारीबाग शहर में नगर निगम के 22 तालाब हैं,विभाग धन उगाही के लिए कई योजनाएं बनाती हैं लेकिन इन तालाबों को संरक्षित करने का इनके पास कोई योजना नहीं है,सभी तालाब अतिक्रमण किए जा रहे हैं,धोबिया तालाब जो 7.50 एकड़ भूमि पर अवस्थित है उसके दो एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा हो गया है, एन जी टी के आदेश के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ,ओकनी तालाब 13.50 एकड़ का है, इसका भी कब्जा हो गया है, कस्तूरीखाप तालाब 10.80 एकड़ भूमि पर अवस्थित है, इसके आधे भूमि पर कब्जा हो गया है,सभी 22 तालाबों का यही दुर्दशा है,मनोज गुप्ता ने पूरी सूची उपयुक्त महोदय को एवं नगर निगम के महापौर एवं नगर आयुक्त को उपलब्ध करा दिया है, उनसे आग्रह है सभी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल संचय का कार्य संपन्न कराया जाए। उपायुक्त महोदय के जन शिकायत कोषांग ने मनोज गुप्ता के पत्र पर संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी सदर, कटकमसांडी, कटकमदाग एवं नगर आयुक्त हजारीबाग को कार्रवाई हेतु पत्र जारी किया है।

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

🔥 ₹1 लाख का लैपटॉप अब सिर्फ ₹20,000 में!
🎁 12 FREE Accessories + Warranty + Student Benefits

📍 Alfa IT Solutions, Matwari, Gandhi Maidan, Hazaribagh (Shop No. 35)
📞 9241590090

⚡ Limited Time Offer | Grab the Deal Now!

#Hazaribagh #LaptopOffer #StudentDeal #AlfaITSolutions

🔥 ₹1 लाख का लैपटॉप अब सिर्फ ₹20,000 में! 🎁 12 FREE Accessories + Warranty + Student Benefits 📍 Alfa IT Solutions, Matwari, Gandhi Maidan, Hazaribagh (Shop No. 35) 📞 9241590090 ⚡ Limited Time Offer | Grab the Deal Now! #Hazaribagh #LaptopOffer #StudentDeal #AlfaITSolutions

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 22, 2026

🚨 हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! अफीम तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा 🚨

चौपारण थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.550 किलो अफीम, ₹7 लाख नकद, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक बरामद की है। वाहन जांच के दौरान राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी कर एक स्थानीय आरोपी को भी दबोच लिया गया।

पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

#HazaribagNow #Hazaribag #JharkhandPolice #Chouparan #NDPSAct #OpiumSeized #CrimeNews #Jharkhand #BreakingNews #HazaribagNews #PoliceAction #DrugTrafficking #ExclusiveNews 🚔

🚨 हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! अफीम तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा 🚨 चौपारण थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.550 किलो अफीम, ₹7 लाख नकद, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक बरामद की है। वाहन जांच के दौरान राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी कर एक स्थानीय आरोपी को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। #HazaribagNow #Hazaribag #JharkhandPolice #Chouparan #NDPSAct #OpiumSeized #CrimeNews #Jharkhand #BreakingNews #HazaribagNews #PoliceAction #DrugTrafficking #ExclusiveNews 🚔

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 21, 2026

NEET 2026 से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट!

2024 पेपर लीक कांड के बाद प्रशासन सतर्क है। देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई होटलों में छापेमारी कर ठहरे लोगों का सत्यापन किया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़ी निगरानी जारी है।

#NEET2026 #Hazaribagh #NEET #PaperLeak #JharkhandNews #HazaribaghPolice #BreakingNews

NEET 2026 से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट! 2024 पेपर लीक कांड के बाद प्रशासन सतर्क है। देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई होटलों में छापेमारी कर ठहरे लोगों का सत्यापन किया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़ी निगरानी जारी है। #NEET2026 #Hazaribagh #NEET #PaperLeak #JharkhandNews #HazaribaghPolice #BreakingNews

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026

🚦 हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई 🚔

हजारीबाग पुलिस ने शहर में जागरूकता अभियान और वाहन चेकिंग चलाकर 134 बिना हेलमेट, 40 ट्रिपल लोड, 13 मोबाइल इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और 30 नो-पार्किंग मामलों में चालान काटा। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#Hazaribagh #TrafficPolice #RoadSafety #HazaribaghNews #JharkhandNews 🚦

🚦 हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई 🚔 हजारीबाग पुलिस ने शहर में जागरूकता अभियान और वाहन चेकिंग चलाकर 134 बिना हेलमेट, 40 ट्रिपल लोड, 13 मोबाइल इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और 30 नो-पार्किंग मामलों में चालान काटा। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। #Hazaribagh #TrafficPolice #RoadSafety #HazaribaghNews #JharkhandNews 🚦

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026

🕌 हजारीबाग में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कोर्रा, सदर, बड़ा बाजार, इचाक, बड़कागांव सहित कई थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की।

#Hazaribagh #Muharram #PeaceCommittee #HazaribaghPolice #JharkhandNews #LawAndOrder #CommunityHarmony #IndiaNews #PublicSafety #HazaribaghUpdate

🕌 हजारीबाग में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कोर्रा, सदर, बड़ा बाजार, इचाक, बड़कागांव सहित कई थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की। #Hazaribagh #Muharram #PeaceCommittee #HazaribaghPolice #JharkhandNews #LawAndOrder #CommunityHarmony #IndiaNews #PublicSafety #HazaribaghUpdate

Hazaribag, Hazaribagh | Jun 20, 2026