
आयुष्मान संवाद 2026: बहराइच मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री लखनऊ में सम्मानित
आयुष्मान योजना में बहराइच का डंका: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री लखनऊ में सम्मानित।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सौंपा प्रशस्ति पत्र: 'आयुष्मान संवाद' समारोह में मिली बहराइच को बड़ी उपलब्धि।
सामूहिक प्रयास की जीत: डॉ. संजय खत्री ने पूरी मेडिकल, नर्सिंग और आयुष्मान टीम को दिया सफलता का श्रेय।
आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन और मरीजों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बहराइच मेडिकल कॉलेज ने नया इतिहास रचा है। लखनऊ में आयोजित ‘आयुष्मान संवाद’ वार्षिक समारोह में महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच के प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य ‘आयुष्मान संवाद’ समारोह के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. संजय खत्री को यह सम्मान और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। यह सम्मान आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जनपद बहराइच में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा— "यह सम्मान अकेले मेरा नहीं, बल्कि बहराइच मेडिकल कॉलेज के समस्त डॉक्टरों, आयुष्मान टीम, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ और हर एक कर्मचारी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य हमेशा पात्र लाभार्थियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, और हम आगे भी इसी समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।"
इस बड़ी उपलब्धि के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सभी ने प्राचार्य डॉ. संजय खत्री को बधाई दी और उम्मीद जताई कि मेडिकल कॉलेज भविष्य में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
Msdasmc MBhospital Bahraich