थाना के सामने सड़क की हालत बेहाल, आखिरकार हो ही गया हादसा!
गिरिडीह जिले के छोटकी खरगडीहा-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना के बिल्कुल सामने सड़क की हालत इन दिनों बदहाल है। गड्ढों और खराब सड़क के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आज यहां एक दुर्घटना भी हो गई।
सबसे खास बात यह है कि यह क्षेत्र गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में आता है। सड़क की हालत देखकर लोगों के बीच सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इस सड़क की सुध कब ली जाएगी
हालांकि चिंता की कोई बात नहीं… अभी चुनाव नहीं है!
शायद सड़क को भी चुनाव का इंतजार है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #HemantSoren #kalpanasoren