कांगड़ा पुलिस की कार्रवाई: प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
कांगड़ा पुलिस थाना की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर तिलक राज (57), निवासी गांव ओडर, जिला कांगड़ा (धर्मशाला) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय एसीजेएम कोर्ट नंबर-1, कांगड़ा द्वारा परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 से संबंधित मामले में प्रोक्लेम्ड पर्सन घोषित किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। कांगड़ा पुलिस ने कहा कि न्यायालय से घोषित फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Kangra #KangraPolice #HimachalNews #CrimeNews #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews