
प्रतापगढ़ में 23 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मतदान निर्धारित होने के कारण प्रतापगढ़ जिले में विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए भी विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि घोषित अवकाश की कटौती संबंधित शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश से नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
#pratapgarhnews #xpress24indianews #pratapgarhup #NewsUpdate #nonfollowers