
उपलब्धि : पहली बार 8 खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज व हॉस्टल में चयन, जिले में खुशी की लहर
शाहजहांपुर। जनपद के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। पहली बार जिले के 8 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।इस सफलता के पीछे जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह का विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी सहयोग महत्वपूर्ण रहा। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों को नियमित पौष्टिक आहार, बेहतर खेल सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं जिला खेल अधिकारी एस.पी. बामनिया के नेतृत्व में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और चयन प्रक्रियाओं पर निरंतर निगरानी रखी गई।प्रशिक्षकों के समर्पण और खिलाड़ियों की मेहनत का ही परिणाम है कि जनपद को यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। अधिकारियों ने इसे खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता बताया है।
चयनित खिलाड़ी
आयुष सक्सेना – कबड्डी
अभय प्रताप सिंह – एथलेटिक्स
अभय मौर्य – हॉकी
निखिल मौर्य – हॉकी
अनुभव – क्रिकेट
राम प्रताप शर्मा – फुटबॉल
वर्षा मौर्य – हॉकी
शोभना – कबड्डी