
श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम बरहटा में शारदीय नवरात्र महोत्सव 11 से 20 अक्टूबर तक
बरहटा, जिला नरसिंहपुर। श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम बरहटा में शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
इस वर्ष नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत कलश स्थापन एवं ध्वजारोपण के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रिलोक सुंदरी श्री माँ भगवती सिंहवाहिनी देवी के दरबार में ज्योति कलश, जवारे, दुर्गा अर्चना एवं दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन होगा।
यह संपूर्ण आयोजन ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से तथा संरक्षक अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमद् रामकृष्णानंद जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है -
दिनांक 11 अक्टूबर 2026 रविवार को कलश ज्योति स्थापना, जवारे, दुर्गा अर्चना एवं दुर्गा सप्तशती पाठ आरंभ।
दिनांक 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार षष्ठी तिथि पर वारार्थिनी कन्याओं एवं संतान अभिलाषी दम्पत्तियों हेतु विशेष पूजन अर्चन, मनोकामना पूर्ति पूजन।
दिनांक 18 अक्टूबर 2026 रविवार को महानिशा पूजा, महागौरी दुर्गाष्टमी पूजा।
दिनांक 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को हवन एवं कन्या भोज।
दिनांक 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को जवारे विसर्जन।
आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से अपने इष्ट मित्रों सहित सपरिवार महोत्सव में पधारने का सादर आमंत्रण किया है।
आयोजक - श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम बरहटा, जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश
संपर्क - मनोकामना ज्योति कलश स्थापना हेतु आश्रम व्यवस्थापक सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी - 7000994071, 9424759651
Kanchhedi Patel Raghunath Rai