समस्तीपुर में लापता 9 वर्षीय बच्ची का बोरे में बंद मिली ला"श,रे"प के बाद ह"त्या की आशंका,साईकिल देने के बहाने ले गए...
#समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक नौ वर्षीय मासूम बच्ची की ला"श पड़ोसी लालू पासी के घर के पिछले हिस्से से एक बोरे में बंद मिली है.
ग्रामीणों का आरोप है कि बच्ची के साथ पहले हैवा"नियत (कु"कृत्य) की गई और उसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से गला दबाकर उसकी बेरहमी से ह"त्या कर दी गई. इंसाफ की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों और उग्र ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को अखाड़ा चौक के पास जाम कर दिया. इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया गया है, जिससे गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.