उत्तर प्रदेश की गोरखपुर जिले में कल्याण मंडपम उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमको गोरखपुर स्मार्ट सिटी लगता है। गोरखपुर स्मार्ट सिटी है। हमको लगा है स्पेन है, हमको लगता है यह अद्भूत जगह है। कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं। रवि किशन की स्पीच सुनकर मंच पर मौजूद सीएम योगी हंसने लगे। उनके साथ मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी ठहाके लगाते हुए नजर आए।
#RaviKishan #CMYogi #BJP #Gorakhpur #UPNews #India