
बराबर गुफाओं को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की तैयारी तेज
जहानाबाद :
जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में बैठक आयोजित कर बराबर गुफाओं को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage Sites) में शामिल कराने की दिशा में चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने भाग लिया।
बैठक के दौरान एएसआई के सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट ने वर्ष 2014 में तैयार की गई टेंटेटिव सूची से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस दौरान बराबर गुफाओं की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला पदाधिकारी ने प्रस्ताव की सराहना करते हुए इसे और अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने आजीवक संप्रदाय से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों तथा बराबर गुफाओं में मौजूद पदचिह्नों से संबंधित बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल करने पर बल दिया। इसके अलावा डोजियर में प्रारंभिक आकलन (Preliminary Assessment) और बफर जोन से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर 15 जुलाई तक यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव को अंतिम रूप देंगे।
बैठक में निदेशक, डीआरडीए रोहित कुमार मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी, वनों की क्षेत्रीय पदाधिकारी रितु पर्णा, एएसआई की टीम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित