Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी दावा शेरपा का जम्मू में दुखद निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, कुशीनगर में रहे थे एसपी लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी कार्यशैली और अद्वितीय व्यवहार कुशलता के लिए विख्यात रहे 1991 बैच के पूर्व वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी दावा शेरपा का सोमवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने जम्मू में अंतिम सांस ली, जहां वे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) व अपने आईएएस पुत्र मिन्गा शेरपा के पास रहने के लिए गए हुए थे। एक बेहद शानदार, व्यवहार कुशल, ईमानदार और अत्यंत विनम्र पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी अमिट पहचान बनाने वाले श्री दावा शेरपा के आकस्मिक निधन की खबर से उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। मूल रूप से दार्जिलिंग के रहने वाले 1991 बैच केआईपीएस अधिकारी दावा शेरपा का उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बेहद लंबा और गौरवमयी सेवा इतिहास रहा है। वे यूपी के कई महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण जनपदों— आज़मगढ़, सोनभद्र, भदोही, सुल्तानपुर, सीतापुर, कुशीनगर और मुज़फ्फरनगर में 2004 में बतौर पुलिस कप्तान (SP/SSP) तैनात रहे। इन सभी जनपदों में अपनी कप्तानी के दौरान उन्होंने कानून का राज स्थापित करने के साथ-साथ अपनी बेमिसाल विनम्रता से आम जनता के दिलों में खाकी के प्रति गहरा सम्मान पैदा किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबी और उत्कृष्ट सेवा देने के बाद वर्ष 2022 में वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद से सेवानिवृत्त (Retired) हुए थे। सेवानिवृत्ति के समय वे लखनऊ में एडीजी सीबीसीआईडी (ADG/CBCID) के अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। #UPNews #BreakingNews #upcadreips

Kasya, Kushinagar | Jun 8, 2026

MORE NEWS

बंगाल में कैसे जलीं 4 हजार EVM? 10 विधानसभा सीटों पर हुआ था इस्तेमाल, जांच के लिए SIT गठित, कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग,साजिश की आशंका; TMC, AAP बोली- भाजपा जवाब दे

#WestBengal #BreakingNews  #EVM #TMCNews #BJPBengal

बंगाल में कैसे जलीं 4 हजार EVM? 10 विधानसभा सीटों पर हुआ था इस्तेमाल, जांच के लिए SIT गठित, कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग,साजिश की आशंका; TMC, AAP बोली- भाजपा जवाब दे #WestBengal #BreakingNews #EVM #TMCNews #BJPBengal

Kasya, Kushinagar | Jun 12, 2026

UP: राम मंदिर दानपात्र प्रकरण पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- सच बोलूंगा तो परेशानी में पड़ जाऊंगा
#brajbhushansaransingh #rammandirayodhya #viralnews

UP: राम मंदिर दानपात्र प्रकरण पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- सच बोलूंगा तो परेशानी में पड़ जाऊंगा #brajbhushansaransingh #rammandirayodhya #viralnews

Kasya, Kushinagar | Jun 11, 2026

पश्चिमी चम्पारण के बगहा 1 में 22 जून को लगेगा निःशुल्क फर्टिलिटी शिविर, सभी जांच होंगे बिल्कुल फ़्री।
श्री आनंद हॉस्पिटल एंड नोवा आईवीएएफ सेंटर के डॉक्टर देंगे फ्री सलाह अब पश्चिमी चम्पारण में भी नोवा IVF ट्रीटमेंट से गूंजेंगी बच्चों की किलकारी । पूर्वांचल की प्रसिद्ध IVF एक्सपर्ट्स डॉक्टर नेहा सिंह देंगी निसंतान दंपतियों को निःशुल्क परामर्श ।

#westchmparan  #bagaha1 #NovaIVF

पश्चिमी चम्पारण के बगहा 1 में 22 जून को लगेगा निःशुल्क फर्टिलिटी शिविर, सभी जांच होंगे बिल्कुल फ़्री। श्री आनंद हॉस्पिटल एंड नोवा आईवीएएफ सेंटर के डॉक्टर देंगे फ्री सलाह अब पश्चिमी चम्पारण में भी नोवा IVF ट्रीटमेंट से गूंजेंगी बच्चों की किलकारी । पूर्वांचल की प्रसिद्ध IVF एक्सपर्ट्स डॉक्टर नेहा सिंह देंगी निसंतान दंपतियों को निःशुल्क परामर्श । #westchmparan #bagaha1 #NovaIVF

Kasya, Kushinagar | Jun 11, 2026