भरतपुर - भतीजे ने अपने ताऊ पर गोली चला दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान साहब सिंह मीणा निवासी चक सहना के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थाना प्रभारी अवतार सिंह और सीओ सुरेश कुड़ी पहुंचे। घटना के पीछे घरेलू विवाद का मामला बताया जा रहा है।