सड़क पर बिखरी गिट्टी-बालू ने ली डॉक्टर शशांक की जान!
मुजफ्फरपुर के चक्कर चौक पर सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ड्यूटी के लिए बुलेट से जा रहे आशा हॉस्पिटल के ICU इंचार्ज डॉक्टर शशांक सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सड़क पर फैली गिट्टी-बालू के कारण उनकी बुलेट अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सड़क पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और रेडियम संकेतक नहीं लगाए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।