रामटेक सोनवर्षा में धूमधाम से निकला भव्य भैया दूज का भरत मिलाप, हाथी के साथ निकली आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
मिर्जापुर। भैया दूज के पावन अवसर पर श्री बाल भरत मिलाप रामलीला कमेटी रामटेक सोनवर्षा की ओर से भव्य भरत मिलाप शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी चल रहा था, जिसके पीछे एक से बढ़कर एक आकर्षक धार्मिक झांकियों का सिलसिला शुरू हुआ। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान जी से जुड़ी झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। लोगों ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ झांकियों का दर्शन किया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। कमेटी के प्रबंधक राज कमल कसेरा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए।
#Mirzapur #BharatMilap #BhaiDooj #RamLeela #Sonvarsha #Ramtek #TodayMirzapurNews
Mirzapur, Mirzapur | Nov 11, 2026