Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

आलमपुर चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार अनोखा तीर, रहटगांव। ग्राम आलमपुर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस के अनुसार फरियादी संतोष धुर्वे निवासी ग्राम आलमपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जुलाई को अज्ञात बदमाश उसके घर से आईफोन-13 और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। मोबाइल की कीमत करीब 29 हजार रुपये बताई गई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सत्तू उर्फ सत्यनारायण राजपूत (26) और फैजान शेख (21), दोनों निवासी हरदा, को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक भूपेंद्र वाडिवा, प्रधान आरक्षक गजेंद्र तथा साइबर सेल के आरक्षक मनोज दौहरे और लोकेश सातपुते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Harda, Harda | Jul 8, 2026