स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत सारण के सभी नगर निकायों में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और कम्पोस्ट प्लांट की स्थापना के लिए भूमि उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां सतत लीज के आधार पर निजी भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर भू-अर्जन किया जाए। बैठक में मांझी, कोपा और रिविलगंज के लिए 4.5 एकड़ भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं सोनपुर में जी+4 मल्टी-यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स विकसित करने का भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया, जिसमें पार्किंग, वेंडिंग जोन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कम्युनिटी हॉल विकसित किए जाएंगे।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026