
#रामनगर के वयोवृद्ध नागरिक #योगेश्वर प्रसाद देवरानी (92वर्ष) को मिला प्रसिद्ध "रामायणी सम्मान", #काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में #उत्तराखंड से एकमात्र चयनित योगेश्वर प्रसाद देवरानी को सम्मान प्राप्त हुआ।
#उन्हे यह सम्मान कुलपति, काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी, #पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, #प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के द्वारा प्रदान किया गया।
#इसके साथ ही देशभर के 28 विद्वानों/बुद्धिजीवियों को "रामायणी सम्मान" प्रदान किया गया, #जिनमें योगेश्वर प्रसाद देवरानी उत्तराखंड से एकमात्र चयनित बुद्धिजीवी रहे।
श्री योगेश्वर प्रसाद देवरानी जी का 92 वर्ष की आयु में सम्मानित होना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
#कार्यक्रम में कुल 28 विद्वानों को सम्मानित किया गया, जिनमें #अनूप जलोटा (भजन सम्राट), #अनुराधा पौडवाल (मुंबई), आरके सिन्हा (बिहार), किशोर कुणाल (पटना, मरणोपरांत), डॉ. अर्चना प्रकाश (लखनऊ), भगवान दास (नई दिल्ली), डॉ. उदय प्रताप सिंह (वाराणसी), डॉ. अवधी हरि (लखनऊ), योगेश्वर प्रसाद देवरानी (उत्तराखंड), आदित्य जैन (मध्य प्रदेश), अभय माणके (इंदौर), संत हरिओम (हाथरस), नरेंद्रनाथ गगन (बिहार), योगेश चंद्र शर्मा योगी (आगरा), संजीव कुमार (बिहार), डॉ. आशा ओझा (बिहार), मद्रुल्ला प्रफुल्ला (आंध्र प्रदेश), विनोद कुमार तिवारी (झारखंड), डॉ. चंद्र प्रभा मदान (हरियाणा), आचार्य संतोष पांडेय (राजस्थान), अजय याग्निक (दिल्ली), विंध्याचल मणि त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), राजराधे कृष्ण शर्मा (महाराष्ट्र), प्रेम प्रकाश दुबे (महाराष्ट्र), त्रिलोकी नाथ पांडेय (उत्तर प्रदेश), रामधनी द्विवेदी (उत्तर प्रदेश), डॉ. रविशंकर पांडेय (उत्तर प्रदेश) एवं रेखा मेहरा (नई दिल्ली) को यह पुरस्कार दिया गया।
#कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, छत्तीसगढ़ से सांसद चिंतामणि महाराज, बीएचयू के कुलपति प्रो अजीत चतुर्वेदी, आध्यात्मिक गुरु साध्वी प्रज्ञा भारती, सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar