
आज दिनांक 20 जून सन 2026 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा सतोन द्वारा सैचुरेशन कैंपेन ग्राम पंचायत भजोन में सहायक प्रबंधक शमशेर सिंह की अध्यक्षता में एक शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण जनता तक बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रचार करना था। इस शिविर में ग्राम ग्राम पंचायत भजोन के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा सतोंन के सहायक प्रबंधक शमशेर सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना और बैंक द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होंने बैंक की किसान क्रेडिट कार्ड योजना और सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम खेत बचाओ अभियान के तहत लोगों को अवगत कराया, साथ ही बैंक में खोलेंगे खातों की यदि केवाईसी के संदर्भ में भी उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और बैंक संबंधित जानकारी हासिल की। स्वयं सहायता समूह सरस्वती भजोन की प्रधान सुकमा देवी व सचिव दीपा देवी और सरस्वती स्वयं सहायता समूह मानल की सदस्य रेखा देवी और आशा वर्कर किरण बाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।