फास्ट फूड मार्केट के ठेला-खोमचा संचालकों को बांटे गए डस्टबिन
👇👇👇👇👇👇
चास नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत चास फास्ट फूड मार्केट के ठेला व खोमचा संचालकों के बीच डस्टबिन का वितरण किया। महापौर भोलू पासवान ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना नगर निगम के साथ-साथ हर नागरिक व व्यवसायी की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने संचालकों से ग्राहकों द्वारा उत्पन्न कचरे को डस्टबिन में ही डालने व आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की। इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर कचरा फैलने से रोकना व बाजार क्षेत्र को स्वच्छ रखना है। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Chas, Bokaro | Jul 20, 2026