घरौंडा की नई अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर गुरुवार को किसान और खरीद एजेंसी के अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। कई दिन से धान की खरीद नहीं होने से परेशान किसान ने सभी के सामने जहरीला पदार्थ पीने की कोशिश की।
जैसे ही किसान ने जहरीले पदार्थ की बोतल का ढक्कन खोला, आसपास खड़े किसानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उन्होंने उसके हाथ से बोतल छीनकर नीचे फेंक दी और रोक लिया।
किसान का आरोप है कि धान में मॉश्चर सही होने के बावजूद हैफेड (हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड) के अधिकारी बार-बार नई कमी निकालकर खरीद से मना कर रहे थे। हालांकि, हंगामे के बाद उसकी धान की ढेरी खरीद के लिए लिखी गई। #gharounda #karnal #haryana #bjp #kisan