खेत में चारा लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए का हमला
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के सहतेपुरवा में चारा लेने गए चंद्रिका पुत्र प्यारे पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ भाग निकला। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया और निगरानी शुरू कर दी।