
ट्रक के स्पेयर टायर से 20.020 किलो भुक्की बरामद, सदर थाना पुलिस की कार्रवाई
हमीरपुर। भोटा क्षेत्र के सौर ठमाणी में सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक के स्पेयर टायर से 20.020 किलो भुक्की (चूरापोस्त) बरामद की है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के स्पेयर टायर में नशीला पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सौर ठमाणी के पास ट्रक को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान पुलिस ने जब ट्रक के स्पेयर टायर को खुलवाया तो उसके अंदर काली पॉलिथीन की छोटी-छोटी पुड़ियों में भरा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। वजन करने पर कुल 20.020 किलोग्राम भुक्की पाई गई।
पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर NDPS Act के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भुक्की कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में सप्लाई नेटवर्क और ट्रक से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
#HimachalPradesh #Hamirpur #Bhota #NDPS #ChuraPost #DrugNews #PoliceAction #UTHimachal #UTNews