
चूरू। सोमासी गांव के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार की ओर से 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई। एंबुलेंस मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एंबुलेंस का स्वागत किया। गांव के वरिष्ठ नागरिक रामचन्द्र पुनिया ने फीता काटकर एंबुलेंस का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की ओर से 108 एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन पुनिया तथा एंबुलेंस पायलट प्रमोद सिंह राठौड़ एवं कृष्ण पुनिया का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अजीत मेघवाल ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण एवं 108 एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन पुनिया के प्रयासों से सोमासी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नई एंबुलेंस उपलब्ध हो सकी है। इससे गांव सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की उपलब्धता से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस उपलब्ध करवाने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सरपंच प्रत्याशी रणजीत सिंह राठौड़, पवन पुनिया, सहीराम पुनिया, रामेश्वर लाल पुनिया, कांग्रेस नेता महेश ढुकिया, आरएलपी नेता कपिल ढाका, दिनेश मेहरा, जगदीश शर्मा, मनोज सिंह राठौड़, दिनेश पुनिया, रामनिवास खिचड़, नरेश कुल्हरी, राकेश मेहरा, कुलदीप नायक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
#tharkiawaazajay #churu #somasi #ambulance #RajendraRathore BJP Churu Rajendra Rathore Vinay Kumar Goinka
Churu, Churu | Nov 8, 2026