
सीए परीक्षा में अमृतअंशु गुप्ता ने हासिल की सफलता, बढ़ाया जिले का मान
#शाहजहांपुर। नगर के होनहार युवा अमृतअंशु गुप्ता ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।अमृतअंशु के पिता अनूप कुमार गुप्ता नगर के बहादुरगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता आराधना गुप्ता हैं। अमृतअंशु ने देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय संस्था ईवाई (अर्न्स्ट एंड यंग) से आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और निरंतर प्रयासों के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।
उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन अध्ययन के समन्वय से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प, लगन और सकारात्मक सोच के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अमृतअंशु की इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। उल्लेखनीय है कि अमृतअंशु, हनुमान धाम रोड स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनूप गुप्ता के भांजे हैं। उनकी उपलब्धि से पूरे परिवार के साथ साथ शाहजहांपुर जनपद भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
#hindustankisham
Sadar, Lucknow | Jun 20, 2026