गोरखपुर के खजनी में मुसरद गांव निवासी 32 वर्षीय राहुल यादव खजनी तहसील के पास हरनहीं महुरांव चौराहे पर ‘मसल्स फिट’ जिम चलाते थे। चक्रवाती तूफान अर्नव के कारण हुई तेज बारिश से जिम के बेसमेंट में पानी भर गया था। रविवार शाम करीब 6 बजे राहुल बेसमेंट से पानी निकालने के लिए मोटर लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और आसपास के लोग उन्हें हरनहीं सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
[Gorakhpur, Khajni]
#Gorakhpur #Khajni