नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने एक महिला के कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
एक महिला यात्री द्वारा टैक्सी का किराया अदा न करने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान नवीनलता (21) निवासी तहसील जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है।
Kangra, Kangra | Sep 10, 2026