✅ प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक योग्यता के अनुसार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में सीआईआईएमसीसी इंदौर, एलआईसी शहडोल, श्रीराम लाइफ इन्स्योरेंस लिमिटेड शहडोल, गोल्डल फार्मर आर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर सहित अन्य कंपनियां सहभागिता निभाएगी।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9407813779 पर संपर्क कर सकते है।
#शहडोल #shahdol