रामपुर के जीयूरी के पास भूस्खलन, सड़क मार्ग अवरुद्ध; पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, शिमला
शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में लगातार हो रही बारिश के चलते जीयूरी के समीप सड़क मार्ग भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें सड़क को बहाल करने के लिए मौके पर जुटी हुई हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्य में बाधा बन रही है। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मौसम सामान्य होने के बाद सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#Himachal #Shimla #Rampur #Jeori #Rain #Landslide #NewsTodayHimachal