दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद अब गिरफ्तारी तक पहुंच गया है। शास्त्री ने मांस-मछली से परहेज की अपील करते हुए इसे न मानने वालों को ‘पाखंडी’ कहा। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भवानीपुर थाने के बाहर उनकी तस्वीर जलाकर प्रदर्शन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तस्वीर जलाने वालों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। कोलकाता पुलिस ने कांग्रेस नेता अतनु दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उन पर तस्वीर जलाने और कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई है।
अलीपुर कोर्ट ने अतनु दास को 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। वहीं कांग्रेस ने गिरफ्तारी का विरोध किया है। दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य समेत कुछ बीजेपी नेताओं ने भी खान-पान के मामले में बंगाल की परंपरा और पसंद का हवाला देते हुए शास्त्री की टिप्पणी से दूरी बनाई।
#दुर्गापूजा #मांसाहारविवाद #धीरेंद्रकृष्णशास्त्री #अतनुदास #सुवेंदुअधिकारी #पश्चिमबंगाल #कांग्रेस #बीजेपी #कोलकाता #बंगालराजनीति #IndusNewsTV