
मझौलिया में नवजीवन जांच घर का हुआ उद्घाटन।
मझौलिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक गेट के सामने एहसान अहमद के मकान में बुधवार को नवजीवन जांच घर का शुभारंभ किया गया। जांच घर का उद्घाटन पूर्व मुखिया अनिल कुमार बैठा एवं एहसान अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।इस अवसर पर संचालक अली गद्दी ने बताया कि नवजीवन जांच घर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक जांच सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जांच के लिए लोगों को अब दूर-दराज के शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।उद्घाटन के मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार बैठा ने कहा कि मझौलिया में जांच घर खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पहले कई प्रकार की जांच के लिए लोगों को बेतिया और मोतिहारी जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होने से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। नवजीवन जांच घर के संचालकों ने बताया कि मरीजों को आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रिपोर्टिंग में भी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने नए जांच घर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉक्टर राम एकबाल, डॉक्टर ओम प्रकाश, बीरेंद्र साह,अमरुल आलम, रंजना देवी,अवधेश चौराशिया, शेष नाथ प्रसाद,बरकत आलम,जफिर गद्दी, मोजीर गद्दी, मिस्टर, शेख इजहार हुसैन, शेख अफसार अहमद, कमरूज्जमा अंसारी, शेख अयूब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।