Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का सही पंजीकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर पहुंच रहा प्रशासन 89.83 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित, 1.76 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण शत-प्रतिशत त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रशासन विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में अभियान लगातार गति पकड़ रहा है और निर्धारित लक्ष्य की दिशा में प्रभावी प्रगति दर्ज की जा रही है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले में कुल 9,66,687 मतदाता हैं तथा प्रति बीएलओ औसतन 1060 मतदाता निर्धारित हैं। सभी 9,66,687 गणना प्रपत्र प्रिंट किए जा चुके हैं, जिनमें से अब तक 8,68,355 (89.83 प्रतिशत) गणना प्रपत्र मतदाताओं तक वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत अब तक 1,76,800 (18.29 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जबकि 7,82,377 (80.93 प्रतिशत) प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शेष है। इस अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रत्येक दो घंटे में अद्यतन रिपोर्ट जारी की जा रही है। उपायुक्त डॉ हरीश ने बताया कि अब तक 2,194 (0.23 प्रतिशत) गणना प्रपत्र मतदाताओं द्वारा स्वयं जमा कराए गए हैं, जिनका बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जाना है। वहीं 1,74,604 (18.06 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सफलतापूर्वक सत्यापन भी किया जा चुका है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि "लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का सही पंजीकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को अधिक सशक्त, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में दर्ज हो, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।" उपायुक्त ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करें। साथ ही जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब भी बीएलओ उनके घर पहुंचे तो आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर सहयोग करें तथा गणना प्रपत्र समय पर भरकर जमा करें। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत सत्यापित, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Panipat, Panipat | Jun 29, 2026

MORE NEWS

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग...
नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2
#Faridabad 
#BPTP 
#Canal 
#PoliceInvestigation 
#CrimeBranch 
#agaracanal 
#VoiceOfFaridabad 
#voiceoffreedom

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग... नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2 #Faridabad #BPTP #Canal #PoliceInvestigation #CrimeBranch #agaracanal #VoiceOfFaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* 

 प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या।

पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
        वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें।
           उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
      डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या। पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026