उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लगी रोक
रिपोर्टर: अरबाज़ खान
स्थान: उत्तराखंड
उत्तराखंड से जनस्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत ऐसे खाद्य पदार्थों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, यानी FDA उत्तराखंड की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक लगाई गई है।
इस कदम का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना और खासकर युवा पीढ़ी को तंबाकू एवं निकोटिन के दुष्प्रभावों से बचाना है। अब देखना होगा कि प्रदेशभर में इस प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासन की ओर से किस तरह की कार्रवाई की जाती है।
#Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #GutkhaBan #PanMasalaBan #FDAUttarakhand #जनस्वास्थ्य #अरबाज़खान