
सांसद श्री रोडमल नागर ने किया सुसनेर-बामनिया खेड़ी ब्रिज का भूमिपूजन
2.44 करोड़ की लागत से 50 मीटर लंबा नया पुल बनेगा
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रमांक 1634 अंतर्गत क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण कार्य के तहत रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कंठाल नदी पर सुसनेर से बामनिया खेड़ी ब्रिज निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। सांसद श्री रोडमल नागर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भूमि पूजन संपन्न हुआ।
50 मीटर लंबे इस ब्रिज का निर्माण 2 करोड़ 44 लाख 64 हजार रुपये की लागत से होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री रोडमल नागर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने की।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सुसनेर विधायक श्री भैरोंसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरूसिंह चौहान, श्री दिलीप सकलेचा, पूर्व विधायक श्री बद्रीलाल सोनी, श्री चिंतामन राठौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुसनेर श्रीमती पिंकी राजपाल सिंह सिसौदिया, नगर परिषद अध्यक्ष सुसनेर श्री प्रदीप सोनी, डॉ. सौरभ जैन एवं जनप्रतिनिधिगण, पंचायत पदाधिकारी पाषर्दगण ,अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक जन उपस्थित रहे।
सांसद श्री नागर ने कहा कि यह पुल बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी एवं कृषि उपज का परिवहन सुगम हो सकेगा। ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाएगा।
#agarmalwa
#सुसनेर