राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में नामांकन और टेंडर घोटाले की जांच में सीआईडी की एंट्री से हड़कंप मच गया है। सीआईडी की जांच शुरू ही हुई, कि आज रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यकारी व्यवस्था अंतर्गत रिम्स निदेशक का प्रभार दिया गया है। स्वास्थ विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2026