
CJI के अपमान पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन,
NALSAR 2026 हैदराबाद का कोई भी ग्रेजुएट नहीं बनेगा वकील
काउंसिल ने यह कदम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस (CJI) की भागीदारी के खिलाफ कथित तौर पर चलाए गए एक संगठित अभियान के बाद उठाया ।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने सभी राज्य बार काउंसिलों को निर्देश दिया है कि वे NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के 2026 बैच के किसी भी लॉ ग्रेजुएट का वकील के तौर पर पंजीकरण अगले आदेश तक रोक दें।
काउंसिल ने यूनिवर्सिटी से तीन दिनों के भीतर तथ्यों पर आधारित एक प्रमाणित रिपोर्ट भी मांगी, रिपोर्ट आने पर 19 अगस्त को इस मामले पर किया जाएगा विचार।
काउंसिल ने ऐसे नाम स्पष्ट तौर पर मांगें, जिन्होंने इस अभियान का ड्राफ्ट तैयार करने,फैलाने, समन्वय करने या गुटबाजी करने में भूमिका निभाई।
काउंसिल ने यूनिवर्सिटी से यह भी बताने को कहा है कि क्या इस कैंपेन को शुरू करने, ड्राफ्ट तैयार करने, कोऑर्डिनेट करने, सलाह देने या इसे आगे बढ़ाने में किसी फैकल्टी मेंबर, रिसर्च स्कॉलर, पूर्व छात्र या बाहरी व्यक्ति ने हिस्सा लिया था।
#CJI #NALSAR #lawuniversity #BCI #बारकाउंसिलऑफइंडिया