
रानियां थाना प्रभारी गुरनिमंद्र सिंह मान लाइन हाजिर,संतनगर में नशे से 1 जून को हुई एक युवा की मौत मामले में किया गया लाइन हाजिर,इससे पहले भी ओट्टू गांव में नशे से 2 युवाओ की मौत हुई थी जिसमें सिरसा SP का तबादला और रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार को सस्पेंड किया गया था।अब भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या किसी पुलिस अधिकारी को सस्पेंड करना या लाइनहाजिर करने से नशा रुक जाएगा।क्या आज तक जो युवा नशा कर रहा उसकी शिकायत उसके माता पिता ने थाने या चौकी में दी है।शायद ही किसी ने दी हो जब माता पिता को पता होता है क्योंकि उस समय तो माता पिता के मुंह में दही जम जाता है। कि उनका बेटा नशा कर रह है तो वो इस बात को छुपाते है ताकि उनकी बदनामी का हो या बेटे की शादी में दिक्कत ना आए।और जब भी बेटा नशे की गिरफ्त में पूरी तरह फंस जाता है और इंजैकशन लगाने से मौत हो जाती है तो सारा इल्ज़ाम पुलिस को दिया जाता है। दूसरा सवाल यह है कि क्या सबूत है कि उस युवक की नशे से ही मौत हुई है क्योंकि एक तारीख को युवक की मौत होती है और 6 तारीख को रानियां थाना प्रभारी और डीएसपी को इस मामले के बारे में अवगत करवाया जाता है तो आखिर परिवार ने पूरे छह दिन चुप्पी किस कारण साधी। परिवार का छह दिन चुप रहने के पीछे भी एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है। अगर युवक वाकया में ही नशे से मरा है तो परिवार को उसी समय ही राणिया थाना में और संबंधित चौकी में शिकायत देनी चाहिए थी ताकि उस समय युवक का पोस्टमार्टम हो सकता। अब बात रही नशा रोकने की तो जब से SP दीपक सहारण ने सिरसा का कार्यभार संभाला है तब से नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है।लेकिन सरकार को भी इस पर काम करने की जरूरत है और नशा तस्करों की लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है जिसमें जो भी नशा तस्कर पकड़ा जाए चाहे वो छोटा हो या बड़ा न तो उनको जमानत मिले और उसको जल्द ही कोर्ट में सख्त से सख्त सजा दी जाए और उसकी संपति को जप्त किया जाए।तब जाकर कही न कही नशे पर अंकुश लग सकता है और जिनका घर में कोई नशा कर रहा या बेच रहा उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।इस तरह की पुलिस अधिकारी को लाइनहाजिर या सस्पेंड करने से नशा नहीं रुक सकता।गांव के लोगों को भी मिलकर इन नशा तस्करों के खिलाफ खड़ा होना होगा नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देनी होगी।तब जाकर कही न कही नशे से होने वाली मौतों पर अंकुश लगेगा।
रानियां थाना प्रभारी राजनीति की भेंट चढ़ाए गए हैं क्योंकि रानियां थाना में अगर बड़ी पहुँच वाले लोगों की आओ भगत नहीं होती तो तो उस थाना प्रभारी का तबादला निश्चित है #Satyanewsharyana #viralreelschallenge #satyanewsharyana #CrimeNews #sirsa #BreakingNews
Sirsa, Sirsa | Jun 8, 2026