
जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक
बड़वानी 09 जुलाई 2026/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कार्यालय सहायक आयुक्त बडवानी के सभागृह में गुरूवार को किया गया । बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागएखण्ड बड़वानी द्वारा बताया गया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कुल 702 ग्रामों मे से जल जीवन मिशन अतंर्गत प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त 336 ग्रामों की योजनाओं में से 294 ग्रामों मे कार्य पूर्ण एवं 42 ग्रामों मे कार्य प्रगतिरत है।
बैठक में मप्र जल निगम की महाप्रबंधक द्वारा जल निगम द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी दी गई। जिले मे मप्र जल निगम मर्यादित भोपाल के माध्यम से 2 समूह योजनाओं के द्वारा क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से 632 ग्रामों को आच्छादित किया जाना प्रस्तावित है। मप्र जल निगम की 2 योजनाओं-सेगवाल 1 एवं सेगवाल 2 के कार्य प्रगतिरत है जिनके माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से एवं जल जीवन मिशन अतंर्गत क्रियान्वित की गयी एकल ग्राम योजनाओं मे बल्क वाटर के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो ठेकेदार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही करते हैं उनको अंतिम चेतावनी देते हुए नियमानुसार कठोर कार्यवाही करें द्य जिन प्रगतिरत योजनाओं में जल निगम योजना से बल्क वाटर प्रस्तावित नहीं है अथवा योजना के स्त्रोत सूख गए हैं उन स्त्रोतों की सूची रिचार्ज संरचना बनाने हेतु संबंधित जनपद पंचायत को उपलब्ध करवायी जावे साथ ही स्त्रोत के सूखने के कारण अन्य व्यवस्था हेतु निर्मल नीर कुआँ आदि का विकल्प ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के साथ समन्वय कर तलाशा जावे। वर्तमान में वर्षाकाल की स्थिति देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के समस्त हैण्ड पम्पों का क्लोरीनेशन विभाग द्वारा नियमित रूप से करवाया जावे साथ ही सम्बंधित ग्राम पंचायत द्वारा नल जल योजनाओ के पेयजल स्त्रोत का क्लोरीनेशन जल संग्रहण उच्च स्तरीय टंकियों एवं संपवेल एवं स्थानीय कुओं की नियमित साफ-सफाई करवाई जावे ताकि जलजनित बिमारियों से रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। पेयजल कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पायीजाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मप्र जल निगम के अधिकारी एकर्मचारी एवं सम्बंधित निविदाकार उपस्थित हुए।
#JansamparkMP
#Badwani