Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मायके जाने की जिद पर पति ने पत्नी की नाक काटी, भड़की माँ ने लिया बदला, दामाद की बहन की नाक दांतो से काटी... #उत्तर_प्रदेश के #लखीमपुर खीरी जिले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मायके जाने की जिद को लेकर हुए विवाद में पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट दी। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले ससुराल पहुंचे, जहां विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि बेटी की हालत देखकर गुस्साई मां ने बदले की भावना में दामाद की बहन की भी नाक काट दी। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे पडुआ थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, श्रवण कश्यप और उनकी पत्नी प्रीति के बीच प्रीति के मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। प्रीति अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके जाना चाहती थीं, जबकि पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान श्रवण ने पत्नी की पिटाई की और गुस्से में उसकी नाक काट दी। घायल प्रीति ने तुरंत अपने मायके वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसके पिता, मां और अन्य परिजन ससुराल पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान श्रवण की 18 वर्षीय बहन मोनी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि प्रीति की मां ने गुस्से में मोनी की नाक दांतों से काट दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज कराया गया और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #utterpradesh #up #lakhipurkhiri

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026

MORE NEWS

#यूपी के #आगरा में RPF पुलिसवाले रेलवे स्टेशन के डिप्टी अधीक्षक को घसीटते हुए ले गए ।दरअसल, एक ट्रेन स्टेशन पर रुकी। महिला उतारकर सामान खरीदने लगी। इतने में ट्रेन चल दी। डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने यह देखा तो वॉकी–टॉकी से बोलकर ट्रेन रुकवा दी।तभी RPF पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग के आरोप में महिला को रोक लिया। डिप्टी SS ने इसका विरोध किया था।
मामले में RPF के 4 पुलिसकर्मी मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र सस्पेंड किए गए।

#यूपी के #आगरा में RPF पुलिसवाले रेलवे स्टेशन के डिप्टी अधीक्षक को घसीटते हुए ले गए ।दरअसल, एक ट्रेन स्टेशन पर रुकी। महिला उतारकर सामान खरीदने लगी। इतने में ट्रेन चल दी। डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने यह देखा तो वॉकी–टॉकी से बोलकर ट्रेन रुकवा दी।तभी RPF पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग के आरोप में महिला को रोक लिया। डिप्टी SS ने इसका विरोध किया था। मामले में RPF के 4 पुलिसकर्मी मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र सस्पेंड किए गए।

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026

#बलरामपुर: वायरल वीडियो मामले में आईटी एक्ट का आरोपी महफुजुर्रहमान गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
#बलरामपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने वायरल वीडियो से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 165/2026, धारा 75(2), 76 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट से संबंधित आरोपी कैफ पुत्र महफुजुर्रहमान, निवासी ग्राम कटरा शंकर नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर को बर्रो माई मोड़ से बर्रो माई मंदिर जाने वाली कच्ची सड़क के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की जांच उपनिरीक्षक शिवम सिंह द्वारा की गई थी। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कन्हई प्रसाद, उपनिरीक्षक शंभू तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जयमंगल यादव, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव तथा कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद शामिल रहे।

#balrampur #balrampurpolic

#बलरामपुर: वायरल वीडियो मामले में आईटी एक्ट का आरोपी महफुजुर्रहमान गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया #बलरामपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने वायरल वीडियो से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 165/2026, धारा 75(2), 76 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट से संबंधित आरोपी कैफ पुत्र महफुजुर्रहमान, निवासी ग्राम कटरा शंकर नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर को बर्रो माई मोड़ से बर्रो माई मंदिर जाने वाली कच्ची सड़क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की जांच उपनिरीक्षक शिवम सिंह द्वारा की गई थी। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कन्हई प्रसाद, उपनिरीक्षक शंभू तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जयमंगल यादव, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव तथा कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद शामिल रहे। #balrampur #balrampurpolic

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026

#गोंडा: #मनकापुर में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

#मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर थाना क्षेत्र के बक्सरा गांव में रविवार दोपहर एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी (30), पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मनकापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। जानकारी के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारकर बेड पर लिटा दिया गया था।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#gonda #mankapur

#गोंडा: #मनकापुर में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी #मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर थाना क्षेत्र के बक्सरा गांव में रविवार दोपहर एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी (30), पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मनकापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। जानकारी के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारकर बेड पर लिटा दिया गया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। #gonda #mankapur

Balrampur, Balrampur | Jul 12, 2026

#BalrampurPolice
थाना ललिया परिसर में #COLaliya की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। https://t.co/NXa7jzwfzg

#BalrampurPolice थाना ललिया परिसर में #COLaliya की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। https://t.co/NXa7jzwfzg

Balrampur, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत होने का दावा करने वाले अमित भारद्वाज ने मांगी माफी 

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन सोशल मीडिया पर नए दावों के बीच अब सामजवादी पार्टी सुप्रिमो अखिलेश यादव की भी एंट्री हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय अमित भारद्वाज ने सबसे पहले अखिलेश यादव पर बड़ा दावा किया था। उन्होने कहा था कि SP प्रमुख और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। अब अपने ही बयान से पलटते हुए अमित भारद्वाज ने विडियो मैसेज के जरिए खिलेश यादव से माफी मांग ली है। अखिलेश यादव पर चंदा चोरी मामले के आरोप को लेकर क्या था पूरा मामला? बता दें कि अमित भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो में दावा किया था कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी बताए जा रहे टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी। इस दावे को समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया। पार्टी की ओर से अमित भारद्वाज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया।

समाजवादी पार्टी की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद अमित भारद्वाज ने अब 11 जुलाई को एक वीडियो मैसेज जारी किया। मैसेज में अमित भारद्वाज ने कर माना कि किया कि उनके पास अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं था। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैंने यह खबर सोशल मीडिया पर पढ़ी थी और वहीं से इसे आगे बताया। मेरे पास इस बात का कोई पुख्ता तथ्य या सबूत नहीं था। अगर मेरी बात से अखिलेश यादव जी को ठेस पहुंची हो तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।"

#UttarPradesh #AkhileshYadav #rammandirayodhya

अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत होने का दावा करने वाले अमित भारद्वाज ने मांगी माफी राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन सोशल मीडिया पर नए दावों के बीच अब सामजवादी पार्टी सुप्रिमो अखिलेश यादव की भी एंट्री हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सक्रिय अमित भारद्वाज ने सबसे पहले अखिलेश यादव पर बड़ा दावा किया था। उन्होने कहा था कि SP प्रमुख और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। अब अपने ही बयान से पलटते हुए अमित भारद्वाज ने विडियो मैसेज के जरिए खिलेश यादव से माफी मांग ली है। अखिलेश यादव पर चंदा चोरी मामले के आरोप को लेकर क्या था पूरा मामला? बता दें कि अमित भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो में दावा किया था कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी बताए जा रहे टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी। इस दावे को समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया। पार्टी की ओर से अमित भारद्वाज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया। समाजवादी पार्टी की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद अमित भारद्वाज ने अब 11 जुलाई को एक वीडियो मैसेज जारी किया। मैसेज में अमित भारद्वाज ने कर माना कि किया कि उनके पास अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं था। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैंने यह खबर सोशल मीडिया पर पढ़ी थी और वहीं से इसे आगे बताया। मेरे पास इस बात का कोई पुख्ता तथ्य या सबूत नहीं था। अगर मेरी बात से अखिलेश यादव जी को ठेस पहुंची हो तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।" #UttarPradesh #AkhileshYadav #rammandirayodhya

Balrampur, Balrampur | Jul 11, 2026