
नाबालिग की संदिग्ध मौत पर अग्रवाल समाज आक्रोशित, मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाईमाधोपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर निवासी नाबालिग वंशिका गर्ग की संदिग्ध मौत पर बौंली एवं बामनवास क्षेत्र के अग्रवाल समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए उपखंड मुख्यालय बौंली पर पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम 8 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन में अंकित किया गया है कि अग्रवाल समाज की नाबालिग बेटी कुमारी वंशिका गर्ग के साथ घटित अत्यंत दुखद व संदिग्ध घटना से संपूर्ण समाज में भारी आक्रोश व आघात है, इस घटना से केवल अग्रवाल समाज ही नहीं समस्त जनमानस में भय आसुरक्षा व चिंता का वातावरण बना हुआ है। अग्रवाल समाज की भावना है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष गहन जांच करवा कर दोषियों को कठोरतम दंड मिले।
ज्ञापन देते समय अग्रवाल समाज के सवाई माधोपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, बौंली के अध्यक्ष चौथमल पंसारी, अमित गोयल, सुरेश गर्ग, मनमोहन मंगल, महेश मंगल, घनश्याम डंगेडिया व घनश्याम अग्रवाल सहित अनेकों अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे।