बाइक चोरी करते कैमरे में कैद चोर पकड़ा गया
गौरीगंज। कस्बा स्थित आईआईटीई कोचिंग सेंटर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शाहगढ़ निवासी छात्र अनुज पुत्र अर्जुन कोचिंग सेंटर पर पढ़ने आया था। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी कर ले जाते समय आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
स्थानीय लोगों ने पीछा कर आरोपी को गुवावा स्थित स्टील फैक्ट्री के पास पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Amethi, Amethi | Jul 17, 2026