पूर्णिया में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए तैयार सूखा राशन किट, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
पूर्णिया में आपदा की किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह तैयार है। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए विशेष सूखा राशन किट तैयार की गई है। इसमें ढाई किलो चूड़ा, एक किलो चना, आधा किलो चीनी के साथ मोमबत्ती, माचिस और सुरक्षित पेयजल के लिए क्लोरीन टैबलेट शामिल हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि राहत सामग्री बिना देरी के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे।
#Purnia #Purnea #Bihar #DisasterManagement #ReliefKit #BiharGovernment #PurniaAdministration #FloodRelief #BiharNews #PurniaNews #ReliefWork