हर बेटी की मुस्कान और उसका सुरक्षित बचपन ही हमारे सशक्त समाज की सबसे बड़ी पहचान है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम "बाल विवाह का अंत और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश" (End child marriage and invest in girls' rights) के तहत आइए हम सब यह संकल्प लें कि बेटियों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और भयमुक्त वातावरण देंगे।
बाल विवाह और किसी भी प्रकार का बाल उत्पीड़न बालिकाओं के भविष्य पर सीधा प्रहार है। इसके खिलाफ सजग रहना और बेटियों की रक्षा करना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है।
यदि आपको बाल उत्पीड़न या बाल विवाह से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस सहायता नंबर 112 पर संपर्क करें।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर
#BalotraPolice #InternationalDayOfTheGirl #EndChildMarriage #ChildMarriage #BetiBachaoBetiPadhao